सूदखोर रोहित तोमर की धर-पकड़ के लिए पुलिस सक्रिय, ₹5,000 का इनाम घोषित

रायपुर। राजधानी में चर्चित सूदखोर रोहित तोमर की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। लगातार फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस की विशेष टीम शहर के विभिन्न इलाकों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़े :- जशपुर में जमीन को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल, बलौदाबाजार में भी जानलेवा हमला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोहित तोमर के खिलाफ सूदखोरी, धमकी और अवैध वसूली से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार है और लगातार ठिकाने बदलने के कारण उसकी गिरफ्तारी चुनौती बन गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। शहर के सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस की अपील

यदि किसी भी व्यक्ति के पास रोहित तोमर की गतिविधि, ठिकाने या संपर्क से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह तुरंत—

  • नजदीकी थाने
  • पुलिस कंट्रोल रूम

से संपर्क कर सूचना दे सकता है।

पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कराने में नागरिकों की मदद बेहद महत्वपूर्ण है।

Back to top button
error: Content is protected !!