Google Analytics —— Meta Pixel

bus accident near Raipur : जगदलपुर से रायपुर जा रही रॉयल बस का एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौत, छह घायलों का इलाज जारी

bus accident near Raipur : मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब रॉयल बस क्रमांक सीजी 04 E 4060, जो कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री के पास एक वाहन से टकरा गई।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • अजहर अली, पिता – इकबाल अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी – सरगीपाल, कोंडागांव
  • बलराम पटेल, पिता – मनीराम पटेल, उम्र 46 वर्ष, निवासी – कुम्हारपारा, जगदलपुर
  • बरखा ठाकुर, पति – डॉ. बीजेंद्र ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी – ग्राम गुरूडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद

घायलों की सूची:(bus accident near Raipur)

  • धनीराम सेठिया, पिता – सुख दास सेठिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी – अनार, थाना लोहारी गुड़ा, जगदलपुर
  • गणेश्वर प्रसाद बर्मन, पिता – शंकर बर्मन, उम्र 49 वर्ष, निवासी – A C E L पंप हाउस कॉलोनी, कोरबा
  • तीजन यादव, पिता – सोन सिंह यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी – अशालनार, थाना कोंडागांव, जिला कोंडागांव
  • भूषण निषाद, पिता – मोहन निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी – भवानीपुर, थाना गीतपूरी, बलौदा बाजार
  • सुमन देवी, पति – स्व. अरुण कुमार शर्मा, उम्र 60 वर्ष, निवासी – जमालपुर, जिला मुंगेर, बिहार (हाल निवासी जगदलपुर)
  • संध्या कुमार, पति – गौतम कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी – हाउसिंग बोर्ड, थाना बोधघाट, जिला जगदलपुर

घटना की जानकारी:

हादसे के बाद मौके पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। (bus accident near Raipur)

प्रशासन की ओर से अपील:

प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने व घटना स्थल पर भीड़ न लगाने की अपील की है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (bus accident near Raipur)

यह भी पढ़ें :-  New Rules 1July 2025 : आज से बड़े बदलाव लागू: ट्रेन टिकट, पैन कार्ड और ATM ट्रांजैक्शन पर नए नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Back to top button
error: Content is protected !!