CA Day 2023 : मुख्यमंत्री ने सभी चाटर्ड एकाउंटेंट को ‘सीए डे‘ की दी शुभकामनाएं

CA Day 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक जुलाई ’सी.ए. डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकाउंटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकाउंटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।

यह भी पढ़े :- सरकार ने Small Savings Schemes की ब्याज दरों में की बढ़ोत्तरी, PPF में पैसे लगाने वालों का हाथ खाली

चाटर्ड एकाउंटेंट अपनी कुशलता से आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने सभी सी.ए. से छत्तीसगढ़ में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में सहयोग की अपील की है।

राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस दोनों 1 जुलाई को आते हैं

देश के सबसे पुराने पेशेवर संस्थानों में से एक, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल एक जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) दिवस मनाया जाता है। संसद द्वारा 1949 में स्थापित, आईसीएआई दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लेखा और वैधानिक निकाय है। सीए हमारे देश के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। CA Day 2023

ब्रिटिश शासन के दौरान, सभी संस्थान कंपनी अधिनियम के तहत अपने खातों का पक्का रिकॉर्ड रखती थीं। प्रमाणित लेखापरीक्षक, जिन्होंने लेखा डिप्लोमा का पाठ्यक्रम पूरा किया है वे लेखा पुस्तकों का लेखा-जोखा रखते थे। भारत में लेखांकन पेशा (अकाउंटिंग प्रोफेशन) 1948 तक अनियंत्रित रहा था। 1949 में एक विशेषज्ञ समिति ने एक स्वायत्त निकाय और चार्टर्ड अकाउंटेंट अधिनियम के गठन का सुझाव दिया और एक जुलाई 1949 को आईसीएआई की स्थापना की गई। जिसका उद्देश्य लेखांकन कानूनों को विनियमित करना था। CA Day 2023

Related Articles

Back to top button