Google Analytics —— Meta Pixel

Bhupesh cabinet meeting : भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक, इन प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

Bhupesh cabinet meeting : प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। इस खबर के बाद कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे।

यह भी पढ़े :- इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला : पूर्व ब्रांच मैनेजर से आज फिर पूछताछ करेगी पुलिस

ऐसा इसलिए क्योंकि 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मिल जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक (Bhupesh cabinet meeting) में कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए प्रदेश सरकार नियमितिकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं। नियमितिकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे। 

आपको बता दें कि, सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग समेत कई विभागीय कार्य प्रभावित होंगे। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने आंदोलन करने का फैसला किया है। Bhupesh cabinet meeting

Back to top button
error: Content is protected !!