Google Analytics —— Meta Pixel

सत्ता की भूखी है कांग्रेस, समाज को गुमराह करते हुए सत्ता हथियाने के लिए कर रही काम: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

Cabinet Minister Dharampal Singh: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार में किए वोटर अधिकार यात्रा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी रैली निकाली जा रही है। इसे लेकर UP कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह रैली राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का हिस्सा है। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ गांव-गांव, गली-गली चल रहा है। अजय राय ने आगे कहा कि जो लोग चोरी करके चुनाव जीते हैं, जनता उसका जवाब दे रही है। बिहार से बात उठी है और यह पूरे देश तक पहुंचेगी। राहुल गांधी की परछाई से भाजपा में डर पैदा हो गया है। UP कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा एक जनांदोलन है। यह एक क्रांति का रूप ले चुकी है, जो लोग वोट चोरी करके और चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके सत्ता में बैठे हैं, उन्हें सत्ता में बैठने का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें:- विदेश नीति में लगातार विफल साबित हो रहे PM नरेंद्र मोदी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने INDIA गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पर कहा कि आज पूरे देश में बच्चा-बच्चा इस सरकार से प्रश्न पूछ रहा है कि वे किस प्रकार से चुनकर सत्ता में आए हैं, जिस प्रकार के तथ्य और वास्तविकता उजागर हुई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। देश का बच्चा-बच्चा आज की सरकार को चोर बता रहा है। मुझे नहीं लगता है कि जो लोग वोट चोरी करके सत्ता में बैठे हैं, उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार है। इसलिए जनता उन्हें गद्दी छोड़ने का आह्वान कर रही है। राहुल गांधी ने 14 दिन तक जो यात्रा निकाली, इस वोटर अधिकार यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। राहुल गांधी को इस बात को बतलाना था कि ये सरकार लोगों के मतों का हनन करके सत्ता में आई है। अब राज्यव्यापी रैली निकाली जा रही है। (Cabinet Minister Dharampal Singh)

सत्ता की भूखी है कांग्रेस: मंत्री धर्मपाल सिंह

इस पर UP के राज्य कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता की भूखी है। मानवीय बिंदुओं का तार-तार करके समाज में एक अपमानजनक माहौल बनाकर समाज को गुमराह करते हुए सत्ता हथियाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बिहार में PM मोदी की मां का अपमान किया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा वास्तव में ‘घुसपैठिया बचाओ आंदोलन’ है जैसा कि गृह मंत्री ने कहा है। झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हम उन भाजपा नेताओं की कब्र खोदेंगे जो घुसपैठियों और बांग्लादेशियों की बात करते हैं। अब्दुर रहीम बख्शी ने एक भाजपा विधायक को धमकी देते हुए कहा कि अगर आप ‘घुसपैठिया’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं और बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो मैं आपके चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा और आपके मुंह के अंदर तेजाब डाल दूंगा, ताकि आप आगे कुछ बोल न सकें। मैं बहुत संवेदनशीलता के साथ कोलकाता उच्च न्यायालय से इस पर स्वतः संज्ञान लेने की अपील करता हूं। (Cabinet Minister Dharampal Singh)

गौरव भाटिया का राहुल पर तंज

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में अपरिपक्व हैं। क्या उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है, जिसने SIR पर रोक नहीं लगाई ? जब चुनाव आयोग राहुल गांधी से हलफनामा देने को कहता है तो उनमें ऐसा करने की हिम्मत नहीं होती। अगर राहुल गांधी कहते हैं कि चुनाव आयोग पक्षपाती है तो सबसे पहले राहुल गांधी को इस्तीफा देना चाहिए, वे सांसद हैं, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी को इस्तीफा देना चाहिए और कर्नाटक सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए, मुख्यमंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए और हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों को भी इस्तीफा देना चाहिए। एक राष्ट्र एक चुनाव एक विचार है, जिसका समय आ गया है और यह एक वास्तविकता बनेगा। जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार किसी की भी उम्मीदवारी घोषित करे, लेकिन जनता ने उन्हें और उनके दल को खारिज कर दिया है। नवंबर के बाद बिहार में नई व्यवस्था बन रही है। नीतीश कुमार किसी को भी उम्मीदवार बनाए, लेकिन सभी को हारना है।

महिला सशक्तिकरण में बिहार एक रोल मॉडल: नीरज कुमार

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत ने कहा कि बिहार में जिन नेताओं और अफसरों ने भ्रष्टाचार किया है। जब नवंबर में बिहार में जन सुराज की व्यवस्था बनेगी तो उन भ्रष्ट नेताओं और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनसे बिहार का लूटा हुआ धन वसूला जाएगा। पूरे देश में SIR लागू करने को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को करने दीजिए। हम जानते हैं कि बिहार में चुनाव आयोग ने कैसे काम किया है। उन्होंने इतनी अच्छी प्रैक्टिस की है कि जिंदा को मार डाला और मुर्दों को ज़िंदा कर दिया। क्या कहीं इतनी अच्छी प्रैक्टिस होती है ? JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि2024 के लोकसभा चुनाव के चुनाव परिणाम ने ये साबित कर दिया कि महिलाएं नीतीश कुमार को सबसे ज्यादा मत देती हैं। यह आंकड़ें ही इस बात के गवाह हैं। महिला सशक्तिकरण में बिहार एक रोल मॉडल है। (Cabinet Minister Dharampal Singh)

वोटों की चोरी की गई: प्रमोद तिवारी

नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार केवल फैसला नहीं लेते बल्कि उसे क्रियान्वित भी करते हैं। स्वाभाविक रूप से नीतीश कुमार का काम घर-घर में बोलता है। विरोधी भी इस बात को मानते हैं कि अगर उनके घर में काम हुआ है तो वह नीतीश कुमार के कार्यकाल में ही हुआ है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बिहार में SIR लागू हुआ, वोटों की चोरी की गई। जिंदा लोगों को मरा हुआ घोषित किया गया और मरे हुए लोगों को जिंदा बता दिया गया। अगर यही प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा तो अभी तो आंदोलन बिहारव्यापी है, जिसे जनता का अपार समर्थन मिला है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांग्रेस और INDIA गठबंधन SIR का विरोध करेगा। जिसे भी लोकतंत्र में जरा भी विश्वास होगा, वह इसका विरोध करेगा। (Cabinet Minister Dharampal Singh)

वोट चोरी बहुत गलत है: केजरीवाल 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने UP विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान 18 हजार वोट कटने का आरोप लगाया है। इस पर चुनाव आयोग के जवाब पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि निर्वाचन आयोग का ये बयान सरासर झूठा है, सत्यों से विपरीत है और सत्ता से परे है। चुनाव आयोग दबाव में है। हमारे नेता अखिलेश यादव ने जिन 18 हजार नामों के मतदाता सूची से कटने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, उसे झूठा ठहराना तथ्यविहीन है। मेरी मांग है कि इस मामले में न्यायिक जांच की जाए और वर्तमान चीफ जस्टिस की देख-रेख में एक कमेटी बनाई जाए। निश्चित तौर पर अगर इस ओर जांच-पड़ताल होगी तो चुनाव आयोग का यह बयान झूठा और गलत साबित होगा। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वोट चोरी बहुत गलत है। सभी पार्टियों ने सही मुद्दा उठाया है। भाजपा को अब लगने लगा है कि वो जीत नहीं सकती इसलिए वो वोट चोरी करके जीतने की कोशिश कर रहे हैं। (Cabinet Minister Dharampal Singh)

Back to top button
error: Content is protected !!