अडानी को बचाने के लिए ट्रंप की गुंडागर्दी के आगे झुक रहे PM मोदी: पूर्व CM अरविंद केजरीवाल
Kejriwal on PM Modi: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चोरी-छिपे अमेरिका से आने वाली कपास पर 11% इंपोर्ट ड्यूटी हटाकर देश के किसानों को गहरे संकट में डाल दिया है। मोदी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। हमारे कपास के किसानों ने कर्ज लेकर कपास की खेती की, किसानों को उम्मीद थी कि जब वह अपनी फसल को बाजार में लेकर जाएंगे तो उसका अच्छा दाम मिलेगा, लेकिन केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार ने 19 अगस्त को अमेरिकी कपास पर लगने वाली 11% इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी और अब अमेरिकी कपास सस्ती बिकेगी। अब जब भारतीय किसान अपनी कपास बाजार में बेचने जायेंगे तो खरीदार भी नहीं मिलेंगे।
यह भी पढ़ें:- सत्ता की भूखी है कांग्रेस, समाज को गुमराह करते हुए सत्ता हथियाने के लिए कर रही काम: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह
केजरीवाल ने कहा कि आज चर्चा चल रही है कि अमेरिका के अंदर गौतम अडानी के ऊपर एक केस चल रहा है, जिसमें उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है। अब लोग कह रहे हैं कि अडानी को बचाने के लिए PM मोदी ट्रंप की गुंडागर्दी के आगे झुक रहे हैं और कपास के किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर कर रहे हैं। मोदी सरकार अमेरिकी किसानों को मालामाल और भारतीय किसानों को कंगाल कर रही है। पहले सरकार ने अमेरिकी कपास से सितंबर तक इंपोर्ट ड्यूटी हटाई थी और अब इसे बढ़ाकर दिसंबर तक कर दिया गया है। कपड़ा उद्योग ने अमेरिकी कपास का ऑर्डर दे दिया है। हमारे देश के किसानों की कपास को कोई खरीदने वाला नहीं मिलेगा। अब किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगा। नरेंद्र मोदी जब CM थे तब किसानों को 1500-1700 प्रति बीस किलो के दाम मिला करते थे। आज जब मोदी प्रधानमंत्री हैं, तब किसानों को प्रति बीस किलो 1200 भी नहीं मिल पा रहे हैं। (Kejriwal on PM Modi)
बीजेपी पर किया पलटवार
उन्होंने कहा कि अब भारतीय किसानों को 900 से भी कम दाम मिलेंगे। किसानों के हित में AAP की BJP सरकार से मांगें- अमेरिकी कपास पर वापस 11% की इंपोर्ट ड्यूटी लगाई जाए। भारतीय किसानों की कपास पर 2100 प्रति बीस किलो के हिसाब से MSP तय की जाए। 2100 प्रति बीस किलो के हिसाब से कपास खरीदी भी जाए। किसानों को खाद-बीज आदि पर सब्सिडी दी जाये, जिससे किसानों को राहत मिल सके। हीरे के कारीगरों के ऊपर भी बहुत बड़ा संकट आया है। यहां सूरत में लाखों कारीगर बेरोजगार और बेघर हो गए हैं। अमेरिकी सरकार ने हीरे के ऊपर भी 50% का टैरिफ लगाया, लेकिन मोदी सरकार ट्रंप के दबाव में झुक गई और अमेरिका को कोई जवाब नहीं दिया। मोदी जी आप हिम्मत दिखाइए, अमेरिका से आने वाले सामान पर 75% टैरिफ लगाइए। भारत मेरा देश है, जहां भी मुसीबत होगी हम वहां जाएंगे। किसानों के हकों की रक्षा कीजिए। हमारे देश का किसान कर्जा लेकर कहां जाएगा, कर्जा कैसे चुकाएगा ? इस पर भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को किसी की सलाह की आवश्यकता नहीं है। हम जानते हैं कि पीएम मोदी सही समय पर सही निर्णय लेते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल अपना आधा-अधूरा ज्ञान ना दें तो ज्यादा बेहतर होगा। (Kejriwal on PM Modi)



