Google Analytics —— Meta Pixel

50% टैरिफ से दोस्ती तक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर देश में गरमाई राजनीति

Reaction on Trump Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह दोस्ती इसलिए है, क्योंकि भाजपा की सरकार है और मोदी प्रधानमंत्री हैं। अमेरिका स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक में दुनिया में सबसे ऊपर दिखाई देता है। हम ऐसे देश से कभी संबंध खराब नहीं कर सकते हैं, जो पड़ोसी देश हमारी जमीन पर नजर रखता हो और जो पाकिस्तान की मदद करता हो उससे सावधान रहना चाहिए। हम अमेरिका को नहीं छोड़ सकते हैं, क्योंकि उनसे हमारा व्यापार बड़े पैमाने पर है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि PM मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक ​​राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, PM मोदी के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत समीकरण रहे हैं, लेकिन मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं और इस समय मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता।

यह भी पढ़ें:- अडानी को बचाने के लिए ट्रंप की गुंडागर्दी के आगे झुक रहे PM मोदी: पूर्व CM अरविंद केजरीवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत जल्दी प्रतिक्रिया दी और विदेश मंत्री ने भी बुनियादी संबंधों, यानी एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी, के महत्व को रेखांकित किया है, जो अभी भी कायम है। यह संदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। मुझे नहीं लगता कि हम 50% टैरिफ या राष्ट्रपति और उनके कर्मचारियों द्वारा इसके साथ किए गए अपमान को पूरी तरह से भूल सकते हैं। मुझे लगता है कि दोनों पक्षों की सरकारों और राजनयिकों को कुछ गंभीर सुधार करने की आवश्यकता है… 50% टैरिफ के वास्तव में पहले ही परिणाम सामने आ चुके हैं। मैं इस नए लहजे का सावधानी से स्वागत करता हूं। कोई इतनी जल्दी भूलकर माफ नहीं कर सकता क्योंकि जमीनी स्तर पर भारतीयों को इसके वास्तविक परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं और इन परिणामों से उबरना होगा। (Reaction on Trump Statement)

किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा: शेखावत 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत और भारत के हितों की रक्षा करना प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता है। उससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अमेरिका के साथ भारत के बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। अमेरिका में भारत की बहुत बड़ी आबादी है। भारत और अमेरिका के बीच हमेशा से मित्रता थी और रहेगी। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के हितों पर एक स्पष्ट नीति है। उन्होंने स्वयं कहा था कि हम भारत के हितों पर कोई समझौता नहीं करेंगे। जब डोनाल्ड ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, उस समय भी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हम अपने किसानों और पशु पालकों के हितों के लिए हैं। (Reaction on Trump Statement)

JDU नेता के.सी. त्यागी ने दी सलाह

JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि PM मोदी की बढ़ी हुई सक्रियता, उनकी विदेशों में स्वीकार्यता ने राष्ट्रपति ट्रम्प को सोचने पर मजबूर किया है। राष्ट्रपति ट्रम्प का टैरिफ वाला व्यवहार दोस्ताना नहीं था। इसलिए हमें सूझ-बूझ के साथ कदम उठाने चाहिए। दिल्ली सरकार के मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने देश के प्रधानमंत्री के लिए जिन शब्दों का चयन किया है, इससे पता चलता है कि कहीं न कहीं भारत के प्रधानमंत्री और हमारे देश का अमेरिका के प्रति जो योगदान रहा और उनकी जो दोस्ती थी, उसका राष्ट्रपति ट्रंप को एहसास है। हम उनका धन्यवाद करते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के इस ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह का जवाब दिया है यह अपने आप में स्टेट्समैनशिप को दिखाता है। (Reaction on Trump Statement)

पश्चिम बंगाल मंत्री चंद्रिमा का साधा निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि यह ठीक है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह बात कही, लेकिन वे ऐसा नहीं कहते तब भी प्रधानमंत्री मोदी महान ही थे। मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि ये नया भारत है, ये पीएम मोदी का भारत है। यह भारत अपनी विदेश नीति खुद ही तय करता है। PM मोदी के नेतृत्व में भारत सक्षम है। जो हमारे साथ है, उसे हम साथ लेकर आगे बढ़ेंगे लेकिन जो हमारा साथ नहीं देगा, उसके बिना भी भारत, विकसित भारत बनने की ओर आगे बढ़ेगा। पश्चिम बंगाल मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि ट्रंप ने विनोदपूर्ण भाव से बोल है। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी को बहुत अच्छा प्रधानमंत्री बोला है तो भारत पर 50% टैरिफ जो लगाया है क्या उन्होंने वापस लेने को कहा ? तब कैसे अच्छा हुआ ? इतनी दोस्ती की बात होती थी, लेकिन कुछ हुआ नहीं। उन्होंने जो बोलो वो विनोदपूर्ण बोला है उसके बाद उन्होंने जो बोला उसे एक साथ पढ़ें और समझिए कि उन्होंने क्या बोला है। (Reaction on Trump Statement)

AEPC के उपाध्यक्ष ए शक्तिवेल की राय

भारत पर अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (AEPC) के उपाध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि जो निर्यातक अपना 100% माल अमेरिका भेजते हैं, वे सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं, क्योंकि भविष्य के ऑर्डर पर अब 25% जुर्माना लगता है। पिछले तीन हफ्तों से मैं लगातार यही कहता रहा हूं कि यह कठिनाई अस्थायी है और इसका समाधान हो जाएगा। हाल के घटनाक्रम इस बात की पुष्टि करते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अमेरिका के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं, और हमारे प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि ये मज़बूत संबंध आगे भी जारी रहेंगे। हमारे विदेश मंत्री ने भी पुष्टि की है कि दोनों देशों के बीच बातचीत तुरंत शुरू होगी। यह दोनों पक्षों अमेरिकी खरीदारों और भारतीय निर्यातकों के लिए फायदेमंद स्थिति है। (Reaction on Trump Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!