अनमोल न्यूज 24 व अरपा छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने किया विमोचन, समाजसेवी व गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

अनमोल न्यूज 24 व मासिक पत्रिका अरपा छत्तीसगढ़ के द्वारा वार्षिक कैलेंडर 2024 का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के खेलकूद एंव युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा एवं आमंत्रित अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में बलौदाबाजार में किया गया।

बलौदाबाजार जिले पर विशेष केंद्रित वार्षिक कैलेंडर के विमोचन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, अनमोल न्यूज 24 व मासिक पत्रिका अरपा छत्तीसगढ़ ने बहुत ही सराहनीय काम किया गया। वार्षिक कैलेंडर प्रकाशन के साथ उसमें दिए आवश्यक जानकारी सभी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रकाशन के लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित और कोहली की हुई वापसी

आप सभी को बता दें, अनमोल न्यूज 24 व मासिक पत्रिका अरपा छत्तीसगढ़ के द्वारा विभिन्न अवसरों पर विशेष लेख पर आधारित विशेषांक का निरंतर प्रकशित किया जा रहा हैं। प्रकाशित अंको को पाठकों के द्वारा काफी सराहा जा रहा हैं। इसी कड़ी में वार्षिक कैलेंडर भी एक प्रयास है।

विमोचन के अवसर पर चितावर जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, डॉ. नितिन तिवारी- संचालक चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल, एस एम पाध्ये- वरिष्ठ समाजसेवी, श्रद्धानंद अग्रवाल- संचालक, मॉडर्न फर्नीचर्स, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, खोड़स राम कश्यप, पुरुषोत्तम सोनी, अभिषेक (मिकी) तिवारी- अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, विजय केशरवानी, अशोक जैन, राजेश वर्मा, धनंजय साहू, नरेंद्र कश्यप, पुरुषोत्तम साहू, डिगेश्वर मानिकपुरी, जितेंद्र कमल क्षत्रिय सहित सहित बलौदाबाजार जिले के गणमान्य नागरिक व सामजसेवी उपस्थित थे।

अनमोल न्यूज 24 व अरपा छत्तीसगढ़ के संपादक अशोक कुमार साहू ने कहा, नववर्ष पर केंद्रित करके वार्षिक कैलेंडर 2024 का प्रकाशन किया गया हैं। कैलेंडर के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश के साथ जयंती, पर्व विशेष का उल्लेख किया गया है। साथ ही शुभ मुहूर्त, विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश मुहूर्त को भी शामिल किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button