Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : नाबालिग से 7 वर्षों तक दुष्कर्म का मामला, 6 आरोपी नामजद, 2 गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes News : भिलाई क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता के साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला थाना दुर्ग में भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े :- आर्थिक बदहाली पर शहबाज शरीफ का बयान,कहा – मैं और आर्मी चीफ मुनीर दुनिया भर में मांग रहे भीख

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ महिला थाना दुर्ग पहुंची और लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद कुल छह आरोपियों द्वारा उसके साथ अलग-अलग समय पर दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं। (Chhattisgarh Crimes News)

शिकायत के आधार पर महिला थाना दुर्ग में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 65(1), 70(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा POCSO अधिनियम की धारा 6 एवं 12 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना संवेदनशीलता एवं विधि अनुसार की जा रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

विजय स्वाइन (37 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर, पश्चिम भिलाई

अनिल चौधरी (60 वर्ष), निवासी ज़ोन-1, खुर्सीपार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे गंभीर मामलों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!