Trending

CBI ACTION: CBI ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के 6 अफसरों समेत 14 को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है इसकी वजह

CBI ACTION: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम और मणिपुर में 40 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान CBI ने गृह मंत्रालय (home Ministry) और FCRA के NIC डिवीजन के 7 लोक सेवकों समेत 36 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही 6 अधिकारियों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:- Travel Without Visa: बिना वीजा के दुनिया के 59 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय, जानिए कहां और कैसे ?

कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

CBI के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। CBI ने मंगलवार को 40 स्थानों पर छापेमारी की थी। CBI ने छापेमारी करने के बाद लोक सेवकों समेत 36 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोप है कि FCRA डिवीजन के कुछ अधिकारी प्रमोटरों, विभिन्न NGO के प्रतिनिधियों और बिचौलियों के साथ साजिश कर रहे थे और FCRA पंजीकरण और NGO के नवीनीकरण के लिए भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त थे।

इस वजह से हुई कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करने के बावजूद दान प्राप्त करना जारी रखने के उद्देश्य से अवैध रूप से ऐसा कर रहे थे। सभी लोक सेवक प्रथाओं में लिप्त थे और FCRA के तहत पंजीकरण और पंजीकरण के नवीनीकरण और अन्य FCRA से संबंधित कार्यों के लिए गैर सरकारी संगठनों से रिश्वत प्राप्त कर रहे थे। जांच के दौरान दो आरोपितों को गृह मंत्रालय (home Ministry) के एक वरिष्ठ लेखापाल की ओर से चार लाख रुपये की रिश्वत लेते और लेते हुए पकड़ा गया था। आरोप था कि रिश्वत की डिलीवरी हवाला ऑपरेटर के जरिए की जाती थी। अब देखने होगा की CBI की कार्रवाई (CBI ACTION) कब तक जारी रहेगी। हालांकि इस कार्रवाई से मंत्रालय (home Ministry) के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button