Google Analytics —— Meta Pixel

CCTV viral child death : कैमरे में कैद दर्दनाक हादसा, रायपुर में मेडिकल स्टोर के बोर्ड से लगा करंट, 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज

CCTV viral child death : रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मेडिकल स्टोर के इलेक्ट्रिक बोर्ड में करंट आने से 6 साल की बच्ची लाव्या गुप्ता की मौत हो गई। यह पूरी घटना मेडिकल स्टोर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

क्या है मामला?

घटना 27 मई की रात करीब 10:30 बजे की है। लाव्या अपने नाना-नानी के घर गुढ़ियारी के छोटा अशोक नगर आई थी। वह अपने 12 वर्षीय मामा के साथ खेलते हुए पास के देवी मेडिकल स्टोर तक पहुंची। मेडिकल स्टोर के बाहर लगे एक इलेक्ट्रिक एडवर्टाइजमेंट बोर्ड को जैसे ही लाव्या ने छुआ, उसे करंट लगा और वह जमीन पर गिर गई।

यह भी पढ़ें :- Raipur Bilaspur Covid hotspot : छत्तीसगढ़ के इन 10 जिलों में फैल चुका कोरोना, 74% मरीज सिर्फ रायपुर और बिलासपुर से

CCTV में कैद हुआ हादसा

वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि बच्ची बोर्ड को टच करते ही कांपती है और कुछ ही सेकेंड में गिर पड़ती है। एक राहगीर ने यह सब देखा और तत्काल मदद के लिए लोगों को बुलाया। मेडिकल स्टोर संचालक अविचल बडगे ने तब जाकर बिजली का स्विच बंद किया और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। (CCTV viral child death)

इलाज से पहले ही मौत, FIR दर्ज

बच्ची को पहले एक निजी अस्पताल, फिर मेकाहारा रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई। परिजनों के आरोप के अनुसार, बोर्ड में खुले तारों से करंट फैल गया था। परिजनों ने गुढ़ियारी थाने में एफआईआर की मांग की थी, जिस पर अब संचालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर लिया गया है। (CCTV viral child death)

संचालक ने दी सफाई

देवी मेडिकल स्टोर के संचालक ने कहा कि घटना के दिन बारिश हो रही थी, जिससे बोर्ड में करंट फैल गया। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को गलत बताया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

लाव्या का एक महीना बाद जन्मदिन था। वह चंचल और प्यारी बच्ची थी। उसके पिता से हादसे से एक दिन पहले बात हुई थी। घटना के बाद से परिवार सदमे में है और न्याय की मांग कर रहा है। (CCTV viral child death)

Back to top button
error: Content is protected !!