Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Bilaspur Covid hotspot : छत्तीसगढ़ के इन 10 जिलों में फैल चुका कोरोना, 74% मरीज सिर्फ रायपुर और बिलासपुर से

Raipur Bilaspur Covid hotspot : छत्तीसगढ़ में कोविड-19 एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों में राज्य में कुल 22 नए केस मिले हैं। मंगलवार को 14 और बुधवार को 8 मरीज मिले। रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहर हॉटस्पॉट बन गए हैं। अब तक राज्य के 10 जिलों में कोरोना वायरस फैल चुका है, जिनमें 74% मरीज सिर्फ रायपुर और बिलासपुर से हैं।

अब तक कुल आंकड़ा और एक्टिव

प्रदेश में अब तक 139 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 67 मरीज रायपुर और 36 बिलासपुर से मिले हैं। फिलहाल 56 एक्टिव केस हैं, जिनमें 41 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 15 अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 82 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh to Puri train : जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए SECR की स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के 9 स्टेशनों पर रुकेगी, सीट बुकिंग शुरू

डेली ग्रोथ और रिकवरी रेट

सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड की डेली ग्रोथ रेट 23.1% और रिकवरी रेट 56.41% है, जो कि संतोषजनक मानी जा सकती है। हालांकि, पहली मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है और सभी सरकारी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है।

प्रोजेक्शन: 10 दिन में 51 नए केस संभव

यदि वर्तमान ग्रोथ रेट बनी रही तो अगले 10 दिनों में मरीजों की संख्या 190 के पार पहुंच सकती है। इनमें से 112 मरीज रिकवर हो जाएंगे, जबकि 78 एक्टिव केस रहेंगे। अनुमान है कि इन 51 संभावित नए मरीजों में से सिर्फ 14 को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होगी, जबकि बाकी होम आइसोलेशन में ठीक हो जाएंगे। (Raipur Bilaspur Covid hotspot)

पहली मौत और गंभीरता

सोमवार को कोविड के नए वैरिएंट JN.1 से प्रदेश में पहली मौत हुई है। मृतक राजनांदगांव निवासी था और रायपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस के लिए आया था। जांच में कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (Raipur Bilaspur Covid hotspot)

अलर्ट मोड पर प्रशासन, मॉकड्रिल भी शुरू

प्रदेश में कोविड की स्थिति पर नजर रखने के लिए स्टाफ को सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक की ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही इमरजेंसी सिचुएशन के लिए मॉकड्रिल भी कराई जा रही है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, बालोद, महासमुंद और बेमेतरा समेत 10 जिलों में अब तक केस सामने आ चुके हैं।

डॉक्टरों का मानना है कि नए वैरिएंट से अधिक खतरा उन मरीजों को है जो पहले से बीमार हैं, जैसे डायबिटीज या चेन स्मोकिंग की आदत वाले लोग। (Raipur Bilaspur Covid hotspot)

Back to top button
error: Content is protected !!