Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh to Puri train : जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए SECR की स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के 9 स्टेशनों पर रुकेगी, सीट बुकिंग शुरू

Chhattisgarh to Puri train : जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए यात्रियों की बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने गोंदिया से खुरदा रोड के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 26 जून से 7 जुलाई तक चलेगी और श्रद्धालुओं को सीधी ट्रेन सेवा के जरिए जगन्नाथ मंदिर, खुरदा रोड तक पहुंचने में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें :- Congress leader blackmail case : ACB-EOW की धमकी देकर पटवारी से 70 लाख वसूले, कांग्रेस नेता ने जमीन भी हड़पी, अब 2.5 करोड़ की कर रहा था मांग

यह विशेष ट्रेन कुल 18 कोचों की होगी और इसमें एसी, स्लीपर व सामान्य श्रेणियों के डिब्बे शामिल होंगे। ट्रेन छत्तीसगढ़ के 9 प्रमुख स्टेशनों सहित कुल 28 स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे ओडिशा के खुरदा स्थित जगन्नाथ मंदिर तक यात्रा करने वालों को आसानी होगी। (Chhattisgarh to Puri train)

गोंदिया से खुरदा के लिए ट्रेन संख्या 08893 का शेड्यूल:
यह ट्रेन 26, 28, 30 जून और 2 व 5 जुलाई को गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी।

खुरदा से गोंदिया के लिए ट्रेन संख्या 08894 का शेड्यूल:
यह ट्रेन 28, 29 जून और 1, 3 व 7 जुलाई को वापसी करेगी।

कोच संरचना (18 कोच):

  • 2 कोच – एसी II टियर
  • 1 कोच – एसी III टियर
  • 7 कोच – स्लीपर क्लास
  • 6 कोच – सामान्य डिब्बे
  • 2 कोच – एसएलआर (गार्ड कोच)

छत्तीसगढ़ के जिन 9 स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी, वे हैं:
गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, मंदिर हसौद, महासमुंद, बागबहरा और खरीयार रोड। (Chhattisgarh to Puri train)

अन्य प्रमुख स्टेशन जहां यह ट्रेन रुकेगी:

नवापारा रोड, हरीशंकर रोड, कांटाभंजी, टीटलागढ़, बलांगीर, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकनाल, भुवनेश्वर, खुरदा रोड सहित अन्य।

रेलवे द्वारा यह सेवा रथ यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने और उन्हें सुरक्षित यात्रा सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे टिकट की एडवांस बुकिंग कर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें। (Chhattisgarh to Puri train)

Back to top button
error: Content is protected !!