Google Analytics —— Meta Pixel

Congress leader blackmail case : ACB-EOW की धमकी देकर पटवारी से 70 लाख वसूले, कांग्रेस नेता ने जमीन भी हड़पी, अब 2.5 करोड़ की कर रहा था मांग

Congress leader blackmail case : रायपुर। ACB-EOW में पहुंच बताकर एक कांग्रेस नेता ने पटवारी की पत्नी को फर्जी घूस के केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इस दौरान उसने 70 लाख रुपए वसूले और 3500 वर्गफुट की जमीन भी अपने परिचित के नाम रजिस्ट्री करवा ली।

यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: रायपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी!

पीड़ित देवपुरी निवासी रियल एस्टेट कारोबारी राजेश सोनी हैं, जिनकी पत्नी सारिका सोनी पटवारी हैं। उन्होंने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कांग्रेस से जुड़ा हसन आबिदी उन्हें फरवरी 2025 से लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। वह खुद को ACB-EOW और बड़े नेताओं से जुड़ा बताकर सरकारी एजेंसियों की रेड डलवाने, नौकरी से बर्खास्त करवाने और जेल भिजवाने की धमकी देता रहा। इससे डरे पीड़ित ने 70 लाख रुपए दे दिए।

राजेश ने बताया कि आरोपी ने भाठागांव सिमरन सिटी स्थित 3500 वर्गफुट जमीन भी जबरन दान पत्र के जरिए अपने परिचित के नाम रजिस्ट्री करवा ली। इतना ही नहीं, हसन ने 17 जून को कॉल कर एक हफ्ते में ढाई करोड़ रुपए की मांग की और रकम नहीं देने पर ईडी और सीबीआई में शिकायत भेजने की धमकी दी। (Congress leader blackmail case)

राजेश का कहना है कि धमकियों और ब्लैकमेलिंग के कारण उनकी पत्नी मानसिक तनाव में हैं और पैनिक अटैक आने लगा है। आरोपी ने घर पर रेड डलवाने और दलालों को भेजने जैसी हरकतें भी कीं।

पुलिस ने शिकायत के बाद बुधवार रात आरोपी हसन आबिदी को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर पर छापा मारकर नकदी, सोने-चांदी के जेवर, प्रॉपर्टी दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए गए हैं। (Congress leader blackmail case)

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सिर्फ एक परिवार को नहीं, बल्कि अलग-अलग विभागों के कई अधिकारियों-कर्मचारियों को इसी तरह ब्लैकमेल किया है।

कौन है हसन आबिदी

हसन आबिदी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है और खुद को बड़े नेताओं और अधिकारियों का करीबी बताता है। सोशल मीडिया पर उसकी कई नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। (Congress leader blackmail case)

Back to top button
error: Content is protected !!