Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: रायपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी!

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण मौसम विभाग ने आज और कल रायपुर, बलरामपुर, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, और अन्य कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा), गरज-चमक, और वज्रपात (बिजली गिरने की घटना) की भी संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं, जो गंभीर मौसम की चेतावनी दर्शाते हैं।

यह भी पढ़े :- ईरान में भारत का ‘ऑपरेशन सिंधु’: 110 छात्रों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा

मौसम विभाग ने किसानों, ग्रामीणों, और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर वज्रपात से बचने के लिए। रायपुर में तापमान 35°C के आसपास रह सकता है, लेकिन बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले 24-48 घंटों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। (Chhattisgarh Weather)

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Health Minister : मीडिया की भूमिका को सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने जीएमसी मीडिया गाइडलाइन पर लगाई रोक

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 10 से ज्यादा जिलों में 19.59 मिमी औसत बारिश हुई है। एक दिन पहले ही बुधवार को कोरबा और रायगढ़ में झमाझम बारिश हुई थी। (Chhattisgarh Weather)

Back to top button
error: Content is protected !!