Election Commission Press Conference : CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान- “हलफनामा या माफी… तीसरा विकल्प नहीं”
Election Commission Press Conference : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयानों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और झूठे हैं। यदि राहुल गांधी के पास अपने दावों के सबूत हैं तो उन्हें 7 दिन के भीतर हलफनामा देना होगा, अन्यथा उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी पड़ेगी।
यह भी पढ़े :- VHP Balodabazar News: विहिप ने मनाया भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस एवं जन्माष्टमी पर 61वां स्थापना दिवस
“हलफनामा या माफी, तीसरा विकल्प नहीं”
CEC ने कहा – “मेरे सारे वोटरों को अपराधी बताना और चुनाव आयोग चुप रहे, यह संभव नहीं है। आरोप लगाने वाले को या तो हलफनामा देना होगा या देश से माफी मांगनी होगी। तीसरा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने साफ किया कि अगर 7 दिन में हलफनामा नहीं मिलता, तो इसका मतलब होगा कि सारे आरोप निराधार हैं।
PPT दिखाकर आरोप लगाना गंभीर अपराध
CEC ज्ञानेश कुमार ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि एक PPT दिखाकर, जिसमें चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं, यह कहना कि किसी महिला ने दो बार वोट डाला है, बेहद गंभीर आरोप है। “बिना हलफनामे के ऐसे आरोपों पर कार्रवाई नहीं हो सकती। यह संविधान और चुनाव आयोग, दोनों के खिलाफ है।

दुनिया की सबसे बड़ी मतदाता सूची
CEC ने कहा कि भारत के पास 90 से 100 करोड़ मतदाताओं की सूची है और यहां 60% से अधिक मतदान होता है। यह दुनिया के बड़े लोकतंत्रों की तुलना में भी ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को फर्जी बताना न सिर्फ गलत है, बल्कि वोटरों का अपमान भी है।
राजनीतिक दलों को खुला न्योता
ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 1 अगस्त से अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा -“अगर किसी को गड़बड़ी लगती है तो 1 सितंबर से पहले बताएं। चुनाव आयोग सुधार के लिए तैयार है। लेकिन केवल मीडिया में आरोप लगाकर जनता को गुमराह करना उचित नहीं है। (Election Commission Press Conference)



