Google Analytics —— Meta Pixel

VHP Balodabazar News: विहिप ने मनाया भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस एवं जन्माष्टमी पर 61वां स्थापना दिवस

VHP Balodabazar News : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर विभाजन के दौरान हिंदुओं पर हुए अत्याचारों और पीड़ाओं को स्मरण किया गया।

यह भी पढ़े :- महिला स्व-सहायता समूहों ने शुरू किया ‘रेडी-टू-ईट’ उत्पादन, प्रदेश के 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट, रायगढ़ बना पहला जिला

इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विहिप का 61वां स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। गौरतलब है कि संगठन की स्थापना 61 वर्ष पूर्व हिंदू हितों, मंदिरों एवं मठों की रक्षा के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं हिंदू समाज के प्रमुख चिंतकों द्वारा की गई थी। आज विहिप विश्व का सबसे बड़ा हिंदू संगठन बनकर देश-विदेश में सक्रिय है।

जिलेभर में विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने खंड, प्रखंड, नगर एवं ग्राम स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें भारत माता की आरती, विभाजन से उपजी पीड़ा पर चर्चा, भजन-कीर्तन, मटकी फोड़, प्रसाद वितरण आदि शामिल रहे। इन कार्यक्रमों में जिलेभर के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भागीदारी की।

बलौदाबाजार नगर में मुख्य आयोजन श्रीमहावीर देव मंदिर, बजरंग चौक में जिला कार्यकारिणी द्वारा किया गया। यहां उपस्थित हिंदू समाजसेवियों एवं राष्ट्रचिंतकों ने अपने विचार व्यक्त किए। जन्माष्टमी के अवसर पर सरगम संगीत समिति के राजेश साहू एवं साथियों ने भजन-प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। (VHP Balodabazar News)

इस अवसर की जानकारी विहिप जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने दी। (VHP Balodabazar News)

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल
Back to top button
error: Content is protected !!