Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा भारी! हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, सरकार को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

कानून सबके लिए समान है - चाहे आम नागरिक हो या मंत्री का सहयोगी!

रायपुर। सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करना स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष निजी सचिव और भाजपा नेता राजेंद्र दास को भारी पड़ गया है। उनकी पत्नी का सड़क पर केक काटने और पटाखे फोड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिलासपुर हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े :- ऑपरेशन ब्लू स्टार पर चिदंबरम के बयान से सियासी भूचाल, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का कांग्रेस पर तीखा हमला

सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति अमितेंद्र प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि “सड़क सार्वजनिक संपत्ति है, इसे निजी आयोजन स्थल की तरह इस्तेमाल करना कानून का उल्लंघन है। सरकार ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करे।”
कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि “कानून सबके लिए समान है — चाहे वह आम नागरिक हो या किसी मंत्री का सहयोगी।”

सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

क्या है मामला?

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें राजेंद्र दास की पत्नी सड़क के बीच में कार खड़ी कर पटाखे फोड़ते और केक काटते नजर आईं। वीडियो में खुद राजेंद्र दास भी मौजूद थे। यह घटना बीते गुरुवार रात की बताई जा रही है।

राजनीतिक संग्राम भी तेज

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा

“स्वास्थ्य मंत्री के निज सचिव सड़क को अपनी निजी जागीर समझ बैठे हैं। क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है?”

सरकार पर बढ़ा दबाव

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब राज्य सरकार पर दबाव बढ़ गया है कि वह इस मामले में “कानून सबके लिए समान” का संदेश देने के लिए उदाहरणात्मक कार्रवाई करे।

Back to top button
error: Content is protected !!