Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

CG board exam result: 15 मई तक जारी होंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम

CG board exam result: इस साल 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र में जाकर ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा दी है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया ”बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग पूरी हो गई है. रिजल्ट तैयार किए जा रहे हैं. 15 मई तक 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे.” परीक्षा परिणाम (CG board exam result) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. विद्यार्थी अपने परिणाम cgbsc.nic.in या result.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

बता दें कि कोरोना महामारी के 2 साल बाद छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा दी थी। जिसमें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 2022 के बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं के कुल 11 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे. 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 6 लाख 83 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 3 लाख 93 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक आयोजित की गई थी. दसवीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से लेकर 23 मार्च तक आयोजित की गई थी.

इसे भी पढ़ें- Naxalites ready for talk : नक्सलियों ने सरकार से बातचीत करने लिए रखी ये शर्तें

Back to top button
error: Content is protected !!