Google Analytics —— Meta Pixel

CG Crime News: सनकी पति ने पत्नी को बेटी के सामने ही कुल्हाड़ी से काटा , गिरफ्तार

CG Crime News : जशपुर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां हैवान पति ने पहले तो अपनी चार साल की बेटी के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला और फिर शव के सामने ही बैठकर मोबाइल पर YouTube और facebook पर Reels और video देखने लगा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति की निशानदेही पर उस कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया था। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- संत माता कर्मा पर बनेगी ऐतिहासिक फिल्म, डायरेक्टर ने क्या कहा, जानने के लिए पढ़ें पूरी ख़बर

CG Crime News : जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। घटना को देखकर 4 साल की बेटी काफी डर गयी और रोने लगी, बावजूद पिता को रहम नहीं आया और फिर कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को काटकर वहीं ढेर कर दिया।कुछ देर की पत्नी छटपटाती भी रही, लेकिन हैवान पति को किसी तरह का रहम नहीं आया और फिर पत्नी की वहीँ मौत हो गयी।

CG Crime News : पत्नी की मौत के बाद पति शव के पास ही बैठ गया और मोबाइल देखने लगा। इस दौरान उसकी बेटी पास ही बैठकर रोती रही। इधर घंटों बाद घर से बहते खून को देखकर आसपास के लोगों ने घर जाकर जाकर और फिर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!