Google Analytics —— Meta Pixel

CG CRIME NEWS : नशे में धुत युवक ने अपनी मां, पत्नी और बच्चे पर टंगिया से किया वार, 2 की मौत

CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शराब के नशे में चूर एक युवक ने अपने दूधमुंहे बच्चे, मां और पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में आरोपी की मां और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है।

वहीं पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है। (CG CRIME NEWS)

यह भी पढ़ें:- Rajim Mata Jayanti (07 January) : तैलिक वंश की आराध्य देवी, लालच में नहीं आई थी माता राजिम, रानी को क्यों उतारनी पड़ी अपनी नथनी, जानिए राजिम माता की जीवन यात्रा, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, पुरुर थाना क्षेत्र के ऊसरवारा गांव में शराब के नशे में युवक ने अपने 3 माह के दूधमुहे बालक, पत्नी और मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें 3 माह दुधमुंहे बालक वैभव, मां शांति बाई निषाद की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसे धमतरी अस्पताल रेफर किया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भवानी निषाद को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। (CG CRIME NEWS)

Back to top button
error: Content is protected !!