Google Analytics —— Meta Pixel

CG Election : कांग्रेस को एक और झटका, भाजपा में शामिल हुए चिंतामणि महाराज

CG Election : बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा सीट से विधायक रहे चिंतामणि महाराज अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने चिंतामणि महाराज को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के तमाम दिग्विजय नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- भिलाई में कांग्रेस को एक और झटका, किसान कांग्रेस के दुर्ग जिलाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

चिंतामणि महाराज के भाजपा में शामिल होने के कयास पहले ही लगाया जा रहे थे। चुनावी दौर में बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने चिंतामणि महाराज से चर्चा भी की थी, जिसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की बात कहीं जा रही थी। (CG Election )

चिंतामणि महाराज ने दूसरी बार कांग्रेस की टिकट से बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा से जीत हासिल की थी और विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन इस बार कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी थी जिसकी वज़ह से वे खफ़ा थे। (CG Election )

Back to top button
error: Content is protected !!