CG IPS officers Transfer: छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने रायपुर SSP संतोष कुमार सिंह समेत 4 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया है। साथ ही इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक IPS डॉ. लाल उम्मेद सिंह रायपुर के नए SP होंगे। डॉ. उम्मेद को रायपुर में नौकरी का लंबा अनुभव है। SSP संतोष सिंह को AIG पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। जबकि रवि कुर्रे को कोरिया के नए SP बनाया गया है। सूरज सिंह परिहार को बालोद बटालियन ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के अफसर हरीश राठौर को SP मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। हरीश राठौर सेनानी VIP बटालियन रायपुर माना में पदस्थ थे। गृह विभाग के अवर सचिव डीएस धुर्वे ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Dhan Kharidi : गौरी शंकर जुट मिल पश्चिम बंगाल से क्रय किये गये बारदाने अमानक : महंत
बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। डॉ. उम्मेद सिंह दो बार रायपुर में एडिशनल एसपी सिटी रह चुके हैं। वे सबसे लंबे समय तक एएसपी सिटी के पद पर रहने वाले अधिकारी हैं। इससे पहले दो बार कवर्धा और एक बार बलरामपुर SP रहे हैं। कुछ महीने पहले ही CM सुरक्षा में उनकी पोस्टिंग की गई थी। डॉ. लाल 1996 बैच के PSC पास आउट DSP हैं। शुरुआती दिनों में बस्तर में तैनाती हुई। इस दाैरान उन्होंने 4 नक्सलियों को मार गिराया था। 2006 से लेकर 2015 तक ASP पद पर प्रमोट होकर रायगढ़, कोरबा, रायपुर, दुर्ग जैसे क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर काम किया। 2015 से 2017 तक PHQ में इंटेलिजेंस विंग में रहे। (CG IPS officers Transfer)
वहीं IPS संतोष सिंह की गिनती छत्तीसगढ़ के सबसे अनुभवी अफसरों में होती है। वे अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, जिन्हें अमेरिका में IACP अवॉर्ड मिल चुका है। 2011 बैच के IPS संतोष सिंह उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता पेशे से पत्रकार हैं। संतोष सिंह ने अपनी स्कूली पढ़ाई नवोदय स्कूल से शुरू की। इसके अलावा उन्होंने BHU से ग्रेजुएशन किया है। MPhil करने के बाद संतोष ने 2011 में UPSC क्रैक किया और IPS बन गए। IPS बनने के बाद संतोष सिंह रायपुर समेत कुल 9 जिलों के SP रह चुके हैं। इनमें कोंडागांव, नारायणपुर, महासमुंद, कोरिया राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर जिले शामिल हैं। (CG IPS officers Transfer)