Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : बीएसएफ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या….

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर में नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर सुसाईड कर लिया, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है.

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के खेतों में किसानों के साथ नजर आए राहुल गांधी, सीएम बघेल के साथ काटी फसल

जानकारी के मुताबिक मामला रावघाट थाना इलाके के सरगीपाल कैंप का बताया जा रहा है। जहां जवान ने मोर्चा ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। हालांकि जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक जवान का नाम वाल्मिकी सिन्हा बताया जा रहा है, जो बीएसएफ वाहिनी का जवान था. (CG NEWS )

जानकारी के मुताबिक जवान बीते कल यानी शनिवार को मोर्चा ड्यूटी में तैनात था। उसी दौरान उसने खुद को गोली मार दी… वहीं गोली की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया, इस दौरान अन्य जवानों ने मौके पर जाकर देखा तो मृतक जवान लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा हुआ था.

बता दे कि बस्तर में जवानों द्वारा आत्महत्या करने की मामला पहले भी सामने आ चुका है। इधर मामले की सूचना मिलते ही बीएसएफ और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। (CG NEWS )

Back to top button
error: Content is protected !!