Google Analytics —— Meta Pixel

CG -NEWS : खाकी की दबंगई , टीआई ने दो युवकों को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

CG -NEWS : बलरामपुर जिले में खाकी की दबंगई का मामला सामने आया है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी विनोद पासवान ने श्याम चौक पर दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों युवकों की गलती महज यह थी कि वह सड़क में दवाई लेने के दौरान कुछ देर बाइक लेकर सड़क पर खड़े थे। इसी बीच विनोद पासवान ने दोनों युवकों को सड़क से हटने के लिए कहा लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने के कारण युवकों को कुछ देरी हो गई।

यह भी पढ़ें:- Sukma Encounter News : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ एक महिला दो नक्सली ढेर

इस बात से नाराज चौकी प्रभारी ने सरे राह दोनों युवकों को जमकर पीट दिया। इस दौरान वहां काफी भीड़ लग गई। पूरे घटनाक्रम में एक युवक को काफी चोटें भी लगी है। उसके नाक काफी खून बहने लगा। लोगों के मुताबिक दोनों युवकों को चौकी प्रभारी ने बस स्टैंड में घुमा-घुमा कर जमकर पीटा है। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। CG -NEWS

वही एसपी मोहित गर्ग ने इस घटना पर बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे। टीआई ने जब दोनों युवको को समझाईश देने की कोशिश की, तो उल्टे दोनों युवक उलझने लगे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति भंग का मामला दर्ज किया हैं। CG -NEWS

यह भी पढ़ें:- सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 15000 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती

Back to top button
error: Content is protected !!