Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, अब तक 46 हजार 967 किसानों ने बेचा धान, 31 जनवरी 2025 तक रहेगा जारी

CG Paddy Procurement 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर धान खरीदी का महाअभियान जारी है। प्रदेश में धान खरीदी के पांचवें दिन तक लगभग 2.6 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 46 हजार 967 किसान अब तक धान बेच चुके हैं। धान खरीदी का यह महाअभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 18 नवंबर को लगभग 1 लाख 12 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। यह धान 24 हजार 582 किसानों ने बेचा है। राज्य सरकार की ओर से इस साल 2 हजार 739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

यह भी पढ़ें:- सरकार और जनता के बीच विश्वास का एक सेतु है भारतीय लेखा परीक्षा विभाग: राज्यपाल रमेन डेका

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल है। 18 नवंबर के लिए कुल 27111 टोकन जारी किए गए थे। 19 नवंबर के लिए 23 हजार 791 टोकन जारी किए गए हैं। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम 14 नवंबर से जारी है। जिले के सभी 20 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के लिए चेक लिस्ट के अनुसार पुख्ता इंतजाम किया गया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सुचारू रूप से धान खरीदी और धान की अवैध परिवहन समेत कोचियों-बिचौलियों पर नजर रखने के लिए राजस्व, खाद्य, सहकारिता, विपणन, मंडी-पुलिस बल के अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल करते हुए जिला और तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दल गठित किया है, जो लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। (CG Paddy Procurement 2024)

विशेष निगरानी दल का गठन

जिले में 4 धान उपार्जन केंद्र यानी लरकेनी, लालपुर, सिवनी और निमधा को संवेदनशील केंद्र घोषित किया गया है, जहां विशेष निगरानी दल का गठन किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से किसानों से सुरक्षित रूप से धान खरीदने और शिकायतों के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। इसके साथ ही नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 9179764425 है। इस नबंर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिले में 14 और 18 नवंबर को 2 दिनों में कुल 10 हजार 766.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई। (CG Paddy Procurement 2024)

कोडगार, बस्ती, जोगीसार और तरईगांव में धान खरीदी शून्य

जानकारी के मुताबिक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 1890 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 1252.40 क्विंटल, लालपुर में 892 क्विंटल, मेंढू़का में 888.40 क्विंटल, लरकेनी में 800.80 क्विंटल, गौरेला में 644.40 क्विंटल, पेण्ड्रा में 639.60 क्विंटल, मरवाही में 612 क्विंटल, सिवनी में 608 क्विंटल, निमधा में 590.80 क्विंटल, खोडरी में 572.80 क्विंटल, तेंदूमुड़ा 482.80 क्विंटल ,परासी में 262 क्विंटल, नवागांव पेंड्रा में 217.60 क्विंटल, देवरीकला में 213.20 क्विंटल और बंशीताल में 200 क्विंटल धान खरीदी की गई है। खरीदी केंद्र कोडगार, बस्ती, जोगीसार और तरईगांव में धान खरीदी की मात्रा शून्य है। (CG Paddy Procurement 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!