CG POLITICS : कांग्रेस में सब ठीक नहीं…. प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, पढ़े क्या है इसके पीछे की वजह

CG POLITICS : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पीआर खुंटे ने पार्टी छोड़ दी है। वही, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई है। इसलिए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : पीएमश्री योजना से जिले के 10 विद्यालयों की बदली तस्वीर
बता दें कि, खुंटे पलारी से विधायक रह चुके है और सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी बने थे। बाद में जोगी शासनकाल में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वही दूसरी तरफ खुंटे विधायक खरीद फरोख्त कांड में भी फंसे थे जिसके बाद में वें कांग्रेस के जोगी खेमे से अलग हो गए।
यह भी पढ़े :- कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर सियासी भूचाल: केदार कश्यप बोले – लूट के असली सरगना भूपेश बघेल है और कवासी मोहरा
वही सतनामी समाज के नेता खुंटे को अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया था और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं,उन्होंने पार्टी छोडऩे को लेकर कांग्रेस की रीति-नीति की आलोचना की है। खुंटे ने कहा कि जिस उद्देश्य से राज्य का गठन किया गया था वह पूरा होता नहीं दिख रहा है, खुंटे ने अपने भावी राजनीति कदम पर सिर्फ इतना ही कहा कि नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा अथवा किसी दल में शामिल होने को लेकर जल्द कोई फैसला लेंगे। (CG POLITICS)
नही बनायेंगे नई पार्टी
खूंटे का यह कदम छत्तीसगढ़ की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है। उनके इस फैसले के पीछे की वजह पार्टी और सरकार की नीतियों से असंतोष को बताया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने नई पार्टी बनाने या किसी अन्य दल में शामिल होने के सवाल पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। खूंटे के इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। (CG POLITICS)



