छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटे, 111 करोड़ 75 लाख मीट्रिक की हुई खरीदी

CG Record Paddy Purchase: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के मामले में 23 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मोदी की गारंटी के अनुरूप अन्नदाताओं ने अपना धान बेचकर बंपर धान खरीदी का अब तक का सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अन्नदाता 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के फैसले के बाद से लगातार खरीदी केंद्र पहुंचकर अपना धान बेच रहे हैं। मंगलवार को (16 जनवरी) 111.75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई। पिछले साल 107.53 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई थी। बंपर खरीदी की स्थिति तब है जब धान खरीदी के लिए पूरा एक पखवाड़ा बचा है।

यह भी पढ़ें:- साय कैबिनेट की बैठक आज, महतारी वंदन योजना समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बता दें कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 111.75 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23 हजार 448 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का लाभ पहले बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका मतलब यह है कि एक नवंबर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के मुताबिक धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केंद्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। (CG Record Paddy Purchase)

मार्कफेड के महाप्रबंधक के अनुसार मुताबिक में समर्थन मूल्य पर अब तक 21 लाख 266 किसानों से 111 लाख 75 हजार 247 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 23 हजार 448 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 92 लाख 5 हजार 247 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 71 लाख 87 हजार 338 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। बीते खरीफ वर्ष 2022-23 में  समर्थन मूल्य पर 23 लाख 42 हजार 50 किसानों से 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी के एवज में किसानों को करीब 22 हजार 067 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। (CG Record Paddy Purchase)

Related Articles

Back to top button