Google Analytics —— Meta Pixel

CGBSE Exam : सिविल ड्रेस में भी छात्र दे सकते हैं 10वीं-12वीं की परीक्षा

CGBSE Exam : 2 मार्च से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है. इस बार की बोर्ड परीक्षा में ड्रेस कोर्ड की अनिवार्यता को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE Exam) ने खत्म कर दिया है. इस बार छात्र सिविल ड्रेस में भी बोर्ड परीक्षा दे पाएंगे. दो साल तक ऑनलाइन क्लासेस होने के कारण कई छात्रों के पास यूनिफॉर्म नहीं है. ऐसे में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ये फैसला लिया है.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि इस सत्र के लिए बोर्ड परीक्षा के बच्चों के लिए ड्रेस कोर्ड की अनिवार्यता खत्म की गई है. जिन बच्चों के पास स्कूल यूनिफॉर्म नहीं है. ऐसे बच्चे सिविल ड्रेस में भी अपनी बोर्ड परीक्षा दिला पाएंगे. विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा देने की अनुमति होगी’.

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए सर्दी खांसी वाले विद्यार्थियों के लिए अलग से कमरे में परीक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में एक अलग कमरा तैयार करना अनिवार्य होगा. जहां सर्दी खासी के लक्षण वाले छात्र एग्जाम दे पाएंगे.

ये भी पढ़ें-MBBS in Ukraine : जानिए क्यों मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन जाना पसंद करते हैं भारतीय छात्र

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से मिली जानकारी के अनुसार इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 6 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं. 12वीं की परीक्षा में करीब 2 लाख 90 हजार और दसवीं की परीक्षा में 3 लाख 93 हजार छात्र शामिल होने वाले हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!