CGPSC PRELIMS 2026: दो पालियों में होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड में
CGPSC PRELIMS 2026 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 (CGPSC Prelims 2026) का आयोजन 22 फरवरी 2026 को रायपुर जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- डॉक्टरों की सतर्कता से बची 23 साल की प्रसूता की जान, ऑपरेशन के दौरान रुक गई थी दिल की धड़कन
दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी –
- पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
गोपनीय सामग्री का कड़ा सुरक्षा इंतजाम
परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर से —
- सुबह 7:00 बजे
- दोपहर 12:00 बजे
निर्धारित समय पर परिवहन अधिकारी और उड़नदस्ता अधिकारी सामग्री प्राप्त कर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्राध्यक्ष को सौंपेंगे।
उड़नदस्ता रखेगा नजर
नकल और अन्य अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण करेगा।
कंट्रोल रूम में देनी होगी उपस्थिति की जानकारी
परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर परीक्षार्थियों की उपस्थिति/अनुपस्थिति की सूचना कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 06 में बने कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0771-2426212 पर देना अनिवार्य होगा।
परीक्षा के बाद सीलबंद पार्सल जमा
परीक्षा समाप्ति के बाद सभी केंद्रों से गोपनीय सामग्री के सीलबंद पार्सल क्रमांक 1 से 5 तक केंद्राध्यक्ष की मौजूदगी में जिला कोषालय के डबल-लॉक कक्ष में जमा कराए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। (CGPSC PRELIMS 2026)



