Google Analytics —— Meta Pixel

शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत

Chaitanya Baghel Bail : बहुचर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ईडी (ED) और ईओडब्ल्यू (EOW) से जुड़े मामलों में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उनकी जमानत (Chaitanya Baghel Bail) याचिका स्वीकार कर ली है। करीब 168 दिनों बाद चैतन्य बघेल जेल से बाहर आएंगे।

यह भी पढ़े :- Union Budget 2026: क्या रविवार को पेश होगा देश का आम बजट? वित्त मंत्री की तैयारियां तेज, पढ़े पूरी खबर

29,800 पन्नों का अंतिम चालान पेश

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 26 दिसंबर को अदालत में लगभग 29,800 पन्नों का अंतिम चालान पेश किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस मामले में 82 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

जन्मदिन के दिन हुई थी गिरफ्तारी

ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के दिन भिलाई स्थित निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। शराब घोटाले की जांच ईडी ने एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत अपराध दर्ज हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई (POC) घोटाले से जुड़े लाभार्थियों तक पहुंचाई गई।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है। ईडी की ओर से एसीबी में दर्ज एफआईआर में 3,200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया गया है। इस मामले में राजनेताओं, आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज है। जांच में सामने आया है कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के कथित सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया।

अब तक इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी

शराब घोटाला मामले में अब तक कई बड़े नामों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें

  • पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा,
  • चैतन्य बघेल,
  • पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा,
  • कारोबारी अनवर ढेबर,
  • सौम्य चौरसिया शामिल हैं।

इसके अलावा आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया था, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!