Google Analytics —— Meta Pixel

जन्मदिन के दिन पूर्व CM भूपेश बघेल को बड़ा झटका, बेटा चैतन्य 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल  

Chaitanya Baghel Remand: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोर्ट का यह फैसला बघेल परिवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि आज पूर्व CM भूपेश बघेल का जन्मदिन है, जो जमानत की राह देख रहे थे। 5 दिन की ED रिमांड पूरी होने के बाद चैतन्य को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां ED ने कस्टोडियल रिमांड की मांग नहीं की। प्रवर्तन निदेशालय के वकील सौरभ पांडे ने कहा चैतन्य की पांच दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई और हमने अदालत से 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी, जो मंजूर कर ली गई है। 

यह भी पढ़ें:- Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा एप मामले में आरोपियों ने ईडी कोर्ट में वारंट खारिज करने का लगाया आवेदन

मामले की अगली सुनवाई 6 सितंबर को है। चैतन्य जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में कथित 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच शुरू की है। आरोप है कि राज्य में शराब बिक्री से जुड़े ठेकों और आपूर्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई। ED का दावा है कि इस घोटाले से हुए मुनाफे का उपयोग राजनीतिक फंडिंग और बड़े नेताओं तक पहुंचाने के लिए किया गया है। चैतन्य बघेल पर इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है। 18 अगस्त को चैतन्य बघेल की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म हुई थी। इसके बाद उन्हें एक दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया था। (Chaitanya Baghel Remand)

16.70 करोड़ रुपए के मिले सबूत: ED

19 अगस्त की सुनवाई में ED ने 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद 23 अगस्त तक रिमांड मंजूर की थी। इस मामले में ED पहले ही कई IAS अधिकारियों, कारोबारी और कथित शराब माफिया से पूछताछ कर चुकी है। चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन यानी 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। ED की टीम उनके आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। मार्च के महीने में भी ED ने भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान दावा किया गया कि शराब घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। ED का आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं, जिसे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाया गया। उन्होंने शराब सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ की हेराफेरी की थी। (Chaitanya Baghel Remand)

Back to top button
error: Content is protected !!