Chamber Of Commerce Balodabazar: बलौदाबाजार में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 16 सितंबर को होगा कार्यक्रम का आयोजन

Chamber Of Commerce Balodabazar: पर्यावरण संरक्षण और मातृप्रेम को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम, “एक पेड़ मां के नाम“, चैंबर ऑफ कॉमर्स बलौदाबाजार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। यह आयोजन चक्रपाणि हाई स्कूल बलौदाबाजार में दोपहर 12 बजे संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक (SP) बलौदाबाजार एवं विशेष अतिथि मयंक अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी (DFO) बलौदाबाजार होंगे।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देंगे इस्तीफा, दिल्ली में की CM पद छोड़ने की घोषणा
कार्यक्रम का उद्देद्श्य लोगों को पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण का संदेश देने का है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सके।
चैंबर ऑफ कॉमर्स (Chamber Of Commerce Balodabazar) के 35 सदस्यों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस अनूठे अभियान की पहल की गई है, जिसमें बलौदाबाजार के कई गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।



