चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा

रायपुर। उत्तराखंड के चमोली में हुए सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
कोंडागांव के चार श्रमिकों की मौत
चमोली सुरंग हादसे में जान गंवाने वाले चारों श्रमिक कोंडागांव जिले के रहने वाले थे। इनमें ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक श्रमिक शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही संबंधित गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृत श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हादसे में घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।
पीड़ित परिवारों के साथ सरकार
सीएम साय ने कहा कि हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। राज्य सरकार मृत श्रमिकों के परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े :- वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- क्या BJP और RSS आज हमें राष्ट्रगीत का मतलब सिखाएगा ?



