छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष पद का चंदूलाल साहू ने संभाला कार्यभार, केंद्रीय मंत्री, DCM व विभागीय मंत्री सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम (CG State Warehousing Corporation) के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने निगम मुख्यालय, सेक्टर-24, अटल नगर, नया रायपुर में अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा विभागीय मंत्री दयालदास बघेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :- मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल के खिलाफ हिंसा, ट्रेन पर पथराव, आगजनी-पत्थरबाजी के बाद BSF तैनात
पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए चंदूलाल साहू ने कहा, “केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा संगठन एवं वरिष्ठ नेताओं ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। मैं छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सतत प्रयासरत रहूंगा।”
अध्यक्ष पदभार ग्रहण करते ही चंदूलाल साहू ने कर्मचारियों के वेतन बजट को प्राथमिकता देते हुए उस पर पहला हस्ताक्षर किया, जिससे निगम कर्मचारियों के बीच उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। (CG State Warehousing Corporation)
इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें संगठन महामंत्री पवन साय, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायकगण गजेंद्र यादव, रोहित साहू, संपत अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा, राम प्रताप सिंह, संदीप शर्मा, संजय श्रीवास्तव तथा भूपेंद्र सवन्नी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए।
समारोह ने यह दर्शाया कि नए नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम की दिशा और दशा में निश्चित रूप से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। (CG State Warehousing Corporation)






