देश में 1 मार्च 2025 से हुए ये 4 बड़े बदलाव, जानिए आप पर कितना पड़ेगा असर

Change From 1st March: महीने का पहला दिन यानी 1 मार्च अपने साथ 4 बड़े बदलाव लेकर आई है, जिसका असर सीधा आप पर पड़ेगा। बता दें कि 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 6 रुपए का इजाफा किया गया है। वहीं म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स के नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है। इसके अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट के नियम भी बदल गए हैं। दिल्ली में सिलेंडर के दाम 6 रुपए बढ़कर 1803 रुपए हो गए हैं, जो पहले 1797 रुपए थे। कोलकाता में दाम 1907 रुपए से बढ़कर 1913 रुपए हो गए हैं। मुंबई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1749 रुपए में मिल रहा था, जो अब 5.5 रुपए महंगा हो गया है। यह अब 1755.50 रुपए में मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- LPG Price Hike : सरकार ने महंगा किया रसोई गैस सिलेंडर, चेक करें अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर का नया रेट
वहीं चेन्नई में सिलेंडर के दाम 1965 रुपए हो गए हैं। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में अभी यह 803 रुपए, भोपाल में 808.5, जयपुर में 806.5 रुपए में मिल रहा है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 802.50 रुपए में मिल रहा है। वहीं ‘सेबी’ ने म्यूचुअल फंड्स और डीमैट अकाउंट्स के नॉमिनी से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। निवेशक अब डीमैट अकाउंट्स या म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो में 10 लोगों को नॉमिनी बना सकते हैं। इनका उद्देश्य क्लेम न किए गए एसेट्स को कम करना और इंवेस्टमेंट्स के बेहतर मैनेजमेंट को बढ़ावा देना है।
‘बीमा-ASBA’ नाम की नई सुविधा शुरू
बीमा नियामक इरेडा ने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को ‘बीमा-ASBA’ नाम की एक नई सुविधा शुरू करने के लिए कहा है। इस सुविधा के तहत पॉलिसी खरीदने वाला शख्स बीमा प्रीमियम की राशि को अपने बैंक खाते में ब्लॉक कर सकता है। ये पैसा तभी काटा जाएगा जब बीमा पॉलिसी जारी की जाएगी। अभी जब कोई शख्स बीमा खरीदता है तो उसे पहले प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है, लेकिन इस नए बीमा-ASBA सुविधा के तहत ग्राहक को पहले भुगतान नहीं करना होगा। इसके लिए कस्टमर्स के बैंक खाते से प्रीमियम की राशि रिजर्व यानी ब्लॉक कर दी जाएगी और अगर बीमा कंपनी ग्राहक के आवेदन को स्वीकार कर लेती है, तभी यह पैसा खाते से काटा जाएगा। (Change From 1st March)
PNB ने खाताधारकों को किया अलर्ट
अगर पॉलिसी अप्रूव नहीं होती है तो पैसा खाते में सुरक्षित रहेगा और कटेगा भी नहीं। अगर बीमा कंपनी आवेदन रिजेक्ट कर दे तो पैसा तुरंत अकाउंट में अनब्लॉक हो जाएगा। पैसा तभी कटेगा जब पॉलिसी मिल जाएगी। यह सुविधा पहले इंडिविजुअल पॉलिसी होल्डर्स के लिए उपलब्ध होगी। इधर, पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB अपने खाताधारकों से KYC कराने को कहा है। दरअसल, अगर 2 साल से ज्यादा समय तक कोई लेन-देन नहीं होता तो बैंक अकाउंट बंद कर दिया जा सकता है। (Change From 1st March)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
बैंक ने इस बारे में अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। बैंक ऐसे अकाउंट्स को बंद कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बैंक खाता एक्टिव रहे तो इसके लिए आपको KYC अपडेट कराना होगा। इधर, 1 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बता दें कि हर महीने के पहले दिन कोई न कोई बदलाव होता ही है, जो जनता पर सीधे असर डालता है। (Change From 1st March)



