LPG Price Hike : सरकार ने महंगा किया रसोई गैस सिलेंडर, चेक करें अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर का नया रेट
LPG Price Hike : आज यानी शनिवार 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के नए रेट के मुताबिक बजट के दिन मिली राहत आज छीन ली गई है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। आज दिल्ली से कोलकाता तक यह सिलेंडर 6 रुपये महंगा हुआ है।
यह भी पढ़े :- डिप्टी CM अरुण साव ने की नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा, 15 दिनों में सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार के निर्देश
हालांकि, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के मार्च का प्राइस ट्रेंड देखें तो पिछले 5 सालों में 1 मार्च को सबसे कम बढ़ोतरी है। इंडियन ऑयल के पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्च में कॉमर्शियल का दाम सबसे अधिक 2023 में बढ़ा था, जब एक ही झटके में दाम 352 रुपये उछल गए।
बजट के दिन मिली थी मामूली राहत
बता दें बजट के दिन एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में 7 रुपये की मिली छोटी सी राहत केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को मिली थी। घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली से कोलकाता तक बढ़े दाम
इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1803 रुपये का हो गया है। पहले फरवरी में 1797 रुपये था और जनवरी में 1804 रुपये का। कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1913 रुपये में मिलेगा। यह फरवरी में 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये हुआ था।
मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब फिर से 1755.50 रुपये हो गई है। फरवरी में 1749.50 रुपये थी और जनवरी में इसकी कीमत 1756 रुपये थी। 19 किलो वाले नीले सिलेंडर के भाव कोलकाता में भी बदले हैं। इसकी कीमत यहां 1965.50 रुपये हो गई है। फरवरी में 1959.50 रुपये थी और जनवरी में 1966 रुपये। (LPG Price Hike)
दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर का मार्च प्राइस ट्रेंड
01-मार्च-2025 1803
नोट: 2021 की फरवरी में सिलेंडर के दाम 4 बार बदले थे। कीमत रुपये में दी गई है।
घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं
पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है लेकिन 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट 803 रुपये है। कोलकाता में कीमत 829 और मुंबई में 802.50 है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है। (LPG Price Hike)



