AI समिट में बवाल: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, बीजेपी बोली- देश विरोधी हरकत
India AI Impact Summit 2026 : राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit 2026 के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री Narendra Modi तथा अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनकर और उतारकर विरोध जताया। कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और तिलक मार्ग थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।
यह भी पढ़े :- जल संरक्षण बने जनआंदोलन – 31 मई तक 10 लाख संरचनाओं का लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
पुलिस के अनुसार सभी प्रदर्शनकारी QR कोड के जरिए कार्यक्रम में दाखिल हुए थे और हॉल नंबर-5 के भीतर मार्च करते हुए पहुंचे। युवा कांग्रेस ने इसे बेरोजगार युवाओं और किसानों की आवाज बताते हुए कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील देशहित के खिलाफ है। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पहले भी इस मुद्दे को संसद में उठा चुके हैं। (India AI Impact Summit 2026)
वहीं भाजपा ने इस प्रदर्शन की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने वाला कृत्य बताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि जब दुनिया भारत की उपलब्धियों की सराहना कर रही है, तब इस तरह का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। (India AI Impact Summit 2026)
बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है तो कांग्रेस पार्टी ने गरिमा की जगह इसमें अड़ंगा डालने का रास्ता चुना. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिखर सम्मेलन वाली जगह पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, जो स्पष्ट रूप से भारत को वैश्विक मंच पर शर्मिंदा करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य था. राजनीतिक विरोध करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करना नहीं।
ये देश विरोधी हरकत: बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, ‘कांग्रेस ने दुनिया के सामने देश का अपमान किया. ये लोग अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार कर रहे हैं. भारत के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. कांग्रेस राहुल गांधी ने साबित किया कि वे देश के विरोध में खड़े हैं. ये देश विरोधी हरकत है. कांग्रेस को देश के विकास से नफरत है।



