रायपुर एम्स में दर्दनाक घटना: इलाज करा रहे युवक ने कूदकर दी जान
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित All India Institute of Medical Sciences Raipur में आज शुक्रवार को एक मरीज द्वारा तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़े :- AI समिट में बवाल: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, बीजेपी बोली- देश विरोधी हरकत
मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। वह खून से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए एम्स के बी ब्लॉक स्थित बी4 वार्ड में भर्ती था। शुक्रवार को अचानक उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मरीज लंबे समय से अस्पताल में भर्ती था और मानसिक तनाव में था। पुलिस परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। ( All India Institute of Medical Sciences Raipur)
यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो नजदीकी परिजन, मित्र या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें। समय पर मदद जीवन बचा सकती है। ( All India Institute of Medical Sciences Raipur)



