Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Crimes News : मामूली टक्कर पर बवाल: डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crimes News : राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक मामूली सड़क दुर्घटना ने खूनी रूप ले लिया। 28 वर्षीय डिलीवरी बॉय हेमंत कोठारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हेमंत पार्सल डिलीवर करने चंगोराभाठा इलाके में गया था, जहां उसकी बाइक की हल्की टक्कर आरोपी पप्पू यादव की बाइक से हो गई। इस मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

यह भी पढ़े :- परमाणु हथियार की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत: भारतीय विदेश मंत्रालय

थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि कहासुनी के दौरान आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर हेमंत के सीने में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल हेमंत को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक खून बहने से सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। (Raipur Crimes News)

यह भी पढ़े :- धमतरी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, 8 आरोपियों ने 4 युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से किया हमला

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन कुछ घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक विवाहित था और दो छोटे बच्चों का पिता था। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने राजधानी में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। (Raipur Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!