Google Analytics —— Meta Pixel

धमतरी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, 8 आरोपियों ने 4 युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से किया हमला

Triple Murder in Dhamtari: धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। दरअसल, सोमवार देर रात नगरी रोड पर स्थित मुसाफिर ढाबे में 8 आरोपियों ने रायपुर से आए चार युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। जानकारी के मुताबिक युवकों के एक अन्य साथी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना अर्जुनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें:- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, कहा- शांति प्रयासों का समर्थन कर रहा भारत

मृतकों की पहचान

  • सूरज तांडी, निवासी- संतोषी नगर, रायपुर
  • नितिन तांडी, निवासी- संतोषी नगर, रायपुर
  • आलोक ठाकुर, निवासी- सेजबहार, रायपुर

गंभीर रूप से घायल युवक को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतकों और आरोपियों के बीच पिछले साल से ही आपसी विवाद चल रहा था, जो एक पुराने झगड़े और आर्थिक लेन-देन से जुड़ा था, जो इस खूनी वारदात का कारण बन सकता है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। दो आरोपी कोर्रा गांव और 6 आरोपी मथुराडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। (Triple Murder in Dhamtari)

 घटना की टाइमलाइन

रात 9:15 बजे रायपुर से आए पांच युवक नगरी रोड के मुसाफिर ढाबे में खाना खाने पहुंचे।
रात 9:35 बजे आरोपियों का ग्रुप दो बाइकों और एक कार में ढाबे के बाहर पहुंचा।
रात 9:37 बजे ढाबे के अंदर घुसते ही आरोपियों ने चाकू और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया।
रात 9:40 बजे तीन युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक भाग निकला।
रात 9:50 बजे सूचना पाकर अर्जुनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 
रात 10:30 बजे पुलिस ने चार अलग-अलग जगहों पर घेराबंदी कर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ढाबे में घुसते ही युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर वार करने लगे। वारदात इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। धमतरी SP सूरज सिंह ने बताया कि मामला पूरी तरह पूर्व नियोजित लगता है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। (Triple Murder in Dhamtari)

Back to top button
error: Content is protected !!