Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : 122 किलो गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 16.82 लाख की संपत्ति जब्त

सुकमा (Chhattisgarh )। तोंगपाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता दर्ज करते हुए दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। 122.370 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक कार, मोबाइल और नकदी सहित कुल ₹16.82 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।

यह भी पढ़े :- Vijay Sethupathi casting couch controversy: विजय सेतुपति ने कास्टिंग काउच के आरोपों को बताया बेबुनियाद, बोले- मेरी फिल्म हिट हो रही है

गिरफ्तारी की कार्रवाई ऐसे हुई

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर तोंगपाल नारकोटिक्स चेक पोस्ट (NH-30) पर घेराबंदी की गई। इस दौरान यूपी नंबर की एक संदिग्ध रेनॉल्ट ट्राइबर (UP-37-Z-2636) को रोका गया। गाड़ी की तलाशी में सीटों और दरवाजों के भीतर छिपाए गए 24 पैकेटों में गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी

मोहम्मद हाशिम (32) – निवासी: किला कोना, काली मस्जिद, हापुड़
नबील खान (36) – निवासी: फूल गढ़ी, हापुड़

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जब्त सामग्रियों का विवरण:

वस्तु अनुमानित मूल्य
गांजा- ₹9,79,000
कार (ट्राइबर)- ₹7,00,000
मोबाइल फोन- ₹3,000
नकदी- ₹3,400
कुल जब्ती- ₹16,82,360

तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ओडिशा-बस्तर क्षेत्र से गांजा खरीदकर उत्तर भारत के राज्यों में उच्च दामों पर बेचते थे। वे पारिवारिक यात्रा का बहाना बनाकर साधारण गाड़ियों से तस्करी करते थे ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें।

एसपी का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा: – “सुकमा को तस्करी का हब बनाने की कोशिशें विफल की जा रही हैं। नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता

इस कार्रवाई में तोंगपाल थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव और उनकी टीम की सतर्कता और तत्परता निर्णायक रही। सुकमा पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि नशे के खिलाफ उनकी रणनीति और कार्रवाई दोनों प्रभावशाली हैं। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!