Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बन मेडिकल दुकानों पर चेकिंग और अवैध वसूली करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

Chhattisgarh के दुर्ग जिला के धमधा थाना क्षेत्र में फर्जी ड्रग्स इंस्पेक्टर बनकर लोगों को धमकाने के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली करने वाले 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :- Baba Siddique Murder : बाबा सिद्दीकी को महंगी पड़ी सलमान खान से दोस्ती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, कहा- जो भी ….

Chhattisgarh के धमधा पुलिस थाना प्रभारी पी डी चन्द्रा ने बताया, ग्राम धुमा निवासी किसान रघुनंदन प्रसाद वर्मा ने शिकायत किया कि उसका बेटा दिलेन्द्र कुमार वर्मा का तीन साल से ग्राम चीचा में मेडिकल स्टोर्स संचालित कर रहा है. कुछ दिन पहले बेटा दिलेन्द्र मेडिकल दुकान चीचा गया था, तभी मोबाइल में पर एक व्यक्ति ने स्वयं को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए बिना लायसेंस की दवा बेचने का आरोप लगाया और कार्रवाई करने की धमकी देने लगा. उसने बेटे को खैरागढ़ कलेक्टर कार्यालय में मिलने की बात कही।

दवाई के दो डिब्बे परीक्षण के बहाने ले गए आरोपी : परेशान दिलेन्द्र कुमार को इसी दौरान बहू ने फोन कर जानकारी दिया कि एक कार में पांच आए और लोग घर में घुसकर कमरे में रखे दवाई के डिब्बों को चेक करने लगे. यह सुनकर जब पीड़ित घर लौटा, तब शाम को वैद्यराज जोहन लाल वर्मा ने बताया कि घर में कार सवार मनीष जंघेल, भूषण वर्मा, तारन वर्मा, टाकेश्वर जंघेल और अतेनमणी अंचित ड्रग इंस्पेक्टर होने की बात करकर आए थे. उन्होंने आयुर्वेदिक दवाई के दो डिब्बे को परीक्षण कराने अपने साथ ले गए हैं. इसके बाद पीड़ितों ने धमधा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

धमधा क्षेत्र में फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा ग्रामीण डॉक्टरों और मेडिकल स्टोर संचालकों को परेशान करने की सूचना मिली थी. जिनके खिलाफ थाना धमधा में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 204, 3(5), 331(1), 351 (4) के तहत कार्रवाई किया गया है। – पी डी चन्द्रा, टीआई, धमधा

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही पुलिस

धमधा थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मेडिकल दुकान वालों को वसूली के लिए फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर फोन से डराते धमकाते थे. इन आरोपियों में मनीष जंघेल, भूषण वर्मा, तारन वर्मा, टाकेश्वर जंघेल, यतेनमणी अंचित शामिल हैं, जिन्हें पंडरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ आगे कार्रवाई कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!