Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

Chhattisgarh: राजनांदगांव में बादल से बिजली का कहर बरपा है, जिसने 8 लोगों की जान ले ली है, दरअसल जिले में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 बच्चे और 4 ग्रामीण शामिल हैं। बताया जा रहा कि दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी खंडहर में रुके थे, तभी बिजली गिरी।

यह भी पढ़े :- Child Pronography : चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े फोटो-वीडियो डाउनलोड करना और उन्हें अपने पास रखना अपराध : सुप्रीम कोर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक जोरातराई और मनगट्टा के बीच स्थित तेंदू झाड़ के पास बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ। सीमेंट से बने पान ठेले के पास कुछ लोग और बच्चे रुके हुए थे, तभी अचानक बिजली गिरने से चार पुरुषों व चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। एक घायल का सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज चल रहा है। मृतकों में जिनके नाम अभी तक पता चल पाया है, उसमें 4 मनगटा के, 2 जोरातराई के है।

मृतकों के नाम
1. रवि पटेल पिता कुमलेश पटेल, मनगटा
2. परस साहू पिता लूणकरण साहू, मनगटा
3. शशिकांत साहू पिता चंदू साहू, मनगटा
4. पीयूष साहू पिता फेरू साहू मनगटा
5. नितिन धनकर पिता दिनेश धनकर, जोरातराई
6. चुरामन देवांगन पिता बोधन देवांगन, बोरी जोरातराई
घायल का नाम रमेश नेताम जोरातराई

मृतकों के नामों के अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सीएम ने जताया हादसे पर दु:ख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, राजनांदगांव जिले के जोरातराई गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच स्कूली बच्चों सहित 8 लोगों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।

इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। घायल व्यक्ति को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायल व्यक्ति के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मौत की खबर बेहद हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगतों के परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे एवं मृतकों की आत्मा को शांति दे। शासन एवं प्रशासन से अनुरोध है कि इनके परिवारों की हर संभव मदद करे एवं उचित मुआवजा दें।

Back to top button
error: Content is protected !!