Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Anmol News24 Calendar : अनमोल न्यूज़ 24 द्वारा प्रकाशित जिला बलौदाबाजार विशेषांक कैलेण्डर 2022 का हुआ विमोचन

बलौदाबाजार : अनमोल न्यूज़ 24 के द्वारा समय-समय पर विशेषांक का प्रकाशन किया जाता हैं। इसी कड़ी में बहुपयोगी कैलेण्डर 2022 का प्रकाशन किया गया हैं। अनमोल न्यूज़ 24 द्वारा प्रकाशित जिला बलौदाबाजार विशेषांक कैलेण्डर 2022 का आज विमोचन हुआ।

देखें यह वीडियो :

https://youtu.be/zi4ZWFXXHiw

जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने अनमोल न्यूज 24 के इस प्रयास को सराहनीय और उपयोगी बताया।

इस मौके पर जिले के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी प्रोफेसर एस. एम. पाध्ये, मॉडर्न फर्नीचर के संचालक श्रद्धानंद अग्रवाल, समाजसेवी उमेश जैन, जनसंपर्क विभाग के उपसंचालक एम. डी. पटेल के साथ ही अनमोल न्यूज 24 के संपादक अशोक कुमार साहू भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : नववर्ष 2022 : जीवन में योग को अपनायें, स्वस्थ व निरोगी जीवन बितायें : श्रद्धानंद अग्रवाल

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने अनमोल न्यूज 24 को शुभकामनाएं दी साथ ही जिले के लोगों को कोरोना के बढ़ते प्रकोप से सावधान किया और सहयोग की अपेक्षा की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने भी अनमोल न्यूज 24 को बधाई देते हुए लोगों से कोरोना से बचाव संबंधित नियमों का पालन करने की अपील की है।

अनमोल न्यूज 24 भी सभी प्रदेशवासियों से कोरोना से बचाव संबंधित नियमों का पालन करने की अपील करता है।

Back to top button
error: Content is protected !!