Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : जगदलपुर में ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 दिसम्बर तक आवेदन

जगदलपुर : आदिवासी विकास विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन मंगाए गए हैं। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि समस्त शासकीय-अशासकीय आईटीआई, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं पॉलीटेक्निक आदि के प्राचार्य संस्था प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है कि शिक्षा सत्र 2021-22 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाहीhttp://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाईन किया जाना है।

इसे भी पढ़े:BREAKING NEWS : जवानों की बस पलटी, पुलिस बल ने किया रेसक्यू, 5 हुए गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी.

जिसके अंतर्गत संस्थाओं के प्रस्ताव-स्वीकृति लॉक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन तिथि (नवीन-नवीनीकरण) 15 से 30 दिसम्बर 30 दिसम्बर 2021, ड्रॉफ प्रोपसल लॉक करने हेतु 15 दिसम्बर से 10 जनवरी 2022, सनेक्शन ऑडर लॉक 15 दिसम्बर से 15 जनवरी 2022 एवं डीसबर्स 20 जनवरी 2022 तक किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!