Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: AE और JE निलंबित, MD ने दिए सख्त निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर बलौदाबाजार जिले के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) भीमसिंह कंवर द्वारा औचक निरीक्षण के बाद की गई।

यह भी पढ़े :- World Championship of Legends 2025: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने से किया इनकार, पाक टीम सीधे फाइनल में पहुंची

निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां

MD भीमसिंह कंवर ने बलौदाबाजार जिले के विभिन्न विद्युत कार्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। कोल्हिया गांव में जर्जर पुरानी लाइन और खराब ट्रांसफार्मर पर नाराजगी जताते हुए सहायक अभियंता (AE) उमाशंकर साहू को निलंबित किया गया।

वहीं मड़वा गांव में विद्युत केबल की ऊंचाई को लेकर लापरवाही सामने आई, जिसके चलते कनिष्ठ अभियंता (JE) सूरज खटकर को निलंबित किया गया।

तत्काल तबादला और अटैचमेंट

निलंबन के साथ ही दोनों अधिकारियों को क्रमशः महासमुंद और कसडोल में अटैच कर दिया गया है। MD ने स्पष्ट किया कि विद्युत आपूर्ति में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अन्य इंजीनियरों को भी कार्य में सतर्कता बरतने की चेतावनी दी।

ट्रांसफार्मर की उपलब्धता और सुधार कार्य पर जोर

निरीक्षण के दौरान कंवर ने निर्देश दिए कि – क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल रिपेयर के लिए भेजा जाए। साथ ही, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

CSPDCL अब लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं। (CSPDCL)

Back to top button
error: Content is protected !!