Google Analytics —— Meta Pixel

World Championship of Legends 2025: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने से किया इनकार, पाक टीम सीधे फाइनल में पहुंची

World Championship of Legends 2025: नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को होने वाला पहला सेमीफाइनल मुकाबला अब नहीं होगा। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। युवराज सिंह की अगुआई में खेल रही ‘इंडिया चैंपियंस’ टीम ने मंगलवार को वेस्टइंडीज चैंपियंस को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

भारतीय टीम का पाकिस्तान के साथ यह पहला टकराव नहीं था जिसे उसने टाला हो। लीग चरण में भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार किया था। टीम में शिखर धवन, इरफान पठान, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- Malegaon blast 2008: मालेगांव विस्फोट मामला, अदालत ने साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित सहित सभी आरोपियों को किया बरी, जांच पर उठे सवाल

अब पाकिस्तान की टीम बिना खेले सीधे फाइनल में पहुंच गई है। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच 31 जुलाई को ही खेला जाएगा। (World Championship of Legends 2025)

भारत के इस फैसले के पीछे हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि है। भारत ने हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से फिर हमले की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। इन घटनाओं के बाद भारत ने पाकिस्तान से हर तरह के संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया, जिसमें खेल भी शामिल है। (World Championship of Legends 2025)

मैच को लेकर यात्रा सेवा कंपनी ईजमाईट्रिप के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने ट्वीट करते हुए भारत के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, “आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकते। हम ऐसे किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं करते जो आतंक को पनाह देने वाले देश के साथ रिश्ते सुधारने का मंच बने। हम इंडिया चैंपियंस के साथ खड़े हैं।” (World Championship of Legends 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!