छत्तीसगढ़ बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र, ‘अटल विश्वास पत्र’ दिया नाम

Chhattisgarh BJP Manifesto: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषण पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने घोषणा पत्र का नाम ‘अटल विश्वास पत्र’ दिया है, जिसमें भाजपा ने 20 प्रमुख वादे किए हैं। इसके अलावा सेक्टर वाइज अन्य वादे भी किए हैं।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भाजपा ने घोषणा पत्र में किए ये वादे

  1. नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाने के साथ ही सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाने का वादा। 
  2. रुके हुए PM आवास-शहरी परियोजनाओं को और वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख PMAY-U घरों को तेजी से पूरा करने का वादा। साथ ही जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते हैं, उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।
  3. महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25% की विशेष छूट प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
  4. प्रत्येक नगर निगम में महापौर सम्मान निधि’ की स्थापना की जाएगी, जिसके तहत 4 यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा (MAINS) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। (Chhattisgarh BJP Manifesto)
  5. प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने का वादा।
  6. बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि उन्हें साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय मिल सके। 
  7. विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित करने का वादा।
  8. स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग के लिए पीएम स्वनिधि के माध्यम से 30,000 की वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट वेंडिंग जोन, फूड स्ट्रीट्स की स्थापना करने और एक समुचित नीति बनाने का वादा, जिससे सड़क व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।  
  9. समाधान योजना के माध्यम से बिना जुर्माना या ब्याज लगाए पुराने संपत्ति कर के लिए एकमुश्त निपटान प्रदान किया जाएगा।
  10. विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए फ्री सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
  11. स्वयं-सहायता समूहों (SHGs) के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना करने का वादा। साथ ही महतारी चंदन योजना के SHG लाभार्थियों को ₹2.5 लाख तक का ऋण और मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करने का वादा, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बने।   
  12. यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण करने का वादा। (Chhattisgarh BJP Manifesto)
  13. स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हर घर में कचरा बाल्टी मुहैया कराया जाएगा, रात्रिकालीन सफाई सुनिश्चित किया जाएगा और स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कचरा संग्रहण मागों की ट्रैकिंग किया जाएगा।
  14. ‘माई सिटी ऐप’ लॉन्च करने का वादा, जो नगर निगम की सभी ऑनलाइन सेवाओं को सुनिश्चित करेगा। हम हर ज़ोन में एक एकीकृत सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा, ताकि लोगों को बार बार निगम दफ्तर नहीं जाना पड़े।   
  15. हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नल से जल की व्यवस्था को बेहतर करने का वादा, नए जल टैंक बनाएंगे और पुराने कुओं का संरक्षण और पुनरुद्धार किया जाएगा।
  16. छत्तीसगढ़ को सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाने का वादा, जिसके तहत निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित और सभी मरीज़ों को सिकल सेल एनीमिया पहचान पत्र जारी किया जाएगा। (Chhattisgarh BJP Manifesto)
  17. प्रत्येक तालाब के लिए प्रभावी प्रणाली स्थापित किया जाएगा और इसे एस.टी.पी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जोड़ा जाएगा, ताकि तालाबों की स्वच्छता हो सके।
  18. ‘गोकुल नगर’ का विस्तार किया जाएगा, ताकि गोवंश संरक्षण, उनकी देखभाल और आवास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।  
  19. शहरों में शासकीय जगहों पर कार और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण करने का वादा, जिससे यातायात पाकिंग की समस्याओं और जाम का समाधान सुनिश्चित होगा। 
  20. प्रमुख नगर निकाय में नालंदा परिसर पर आधारित सार्वजनिक अध्ययन केंद्र शुरू करने और पुस्तकालयों में सीटों की संख्या बढ़ाने का वादा।
Back to top button
error: Content is protected !!