दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Union Minister Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं है, जो गुंडागर्दी उन्होंने गरीबों के साथ की, वो अफवाह फैलाकर की। अरविंद केजरीवाल ने गरीबों को धोखा देकर, गंदा पानी देकर गुंडागर्दी की है। अरविंद केजरीवाल दस साल से दिल्ली के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनसे बड़ा कोई गुंडा नहीं है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने छतरपुर के अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन पर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। भारत में अर्थव्यवस्था का आकार पहले से बढ़ा है।

यह भी पढ़ें:- बजट की आलोचना करना अपना धर्म मानते हैं विपक्ष: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

उन्होंने कहा कि हम कोई काम चुनावी लाभ की दृष्टि से नहीं उठाते हैं। दिल्ली की जनता को AAP ने बहुत धोखा दिया है। दिल्ली में लोगों ने मन बना लिया है कि यहां भाजपा की सरकार आने के बाद ही विकास होगा। मेरा मानना है कि दिल्ली में भाजपा 2/3 बहुमत प्राप्त करेगी। भाजपा सांसद रवि किशन ने पार्टी उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा के पक्ष में बदरपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम यहां नारायण दत्त शर्मा के लिए आए हैं और मैं बदरपुर के लोगों से और खास तौर पर पूर्वांचल के लोगों से अपील करता हूं कि वे भाजपा का वोट दें ताकि बदरपुर पीछे न रहे। बदरपुर के लोगों से अपील है कि वे दिल्ली के लोगों को इस नरक से बाहर निकालें जो AAP सरकार ने पैदा किया है। (Union Minister Giriraj Singh)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी साधा निशाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली में इस बार परिवर्तन की बयार है। दिल्ली का जो विकास पिछले 10 सालों से रुका हुआ है उसे तेज गति प्रदान करेंगे। इन्होंने (AAP) जो भी वादे किए वो खोखले साबित हुए। दिल्ली का जो विकास रुका हुआ है उसे दिल्ली के लोग इस बार भली-भांति समझ रहे हैं। पूरे देश में लोग डबल इंजन की सरकारों को बार-बार प्राथमिकता दे रहे हैं। करोल बाग विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि AAP हार की ओर बढ़ रही है हताशा दिख रही है इसलिए वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने हार मान ली है। बाद में चुनाव आयोग और ईवीएम को भी दोष देंगे। यह उनकी फितरत में है और उन्हें अपना चरित्र नहीं दिखता कि उन्होंने दिल्ली की जनता के साथ कितने दुराचार किए हैं। आज दिल्ली की जनता इस बारे में बदलाव चाहती है और बदलाव करके रहेगी। (Union Minister Giriraj Singh)

Back to top button
error: Content is protected !!